भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण

भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण

दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण 
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर नवनिर्मित भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य मूर्ति का अनावरण बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया । भगवान श्री राम जी की मूर्ति का अनावरण परम पूज्य डॉ पवन सिन्हा (प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, शिक्षाविद एवं ज्योतिषाचार्य)जी के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य गुरु जी ने विद्यालय के भैया बहनों के साथ संवाद स्थापित भी किया। आज के इस भव्य आयोजन में माननीय डोमेश्वर साहू जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, श्री राम वरुण जी मंत्री, भारतीय शिक्षा समिति, विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, आदरणीय श्री महेश जी, माननीय विभाग प्रचारक श्री अतुल जी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राम प्रकाश अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री अतुल अत्री जी, प्रबंधक श्री दीपांशु पाल जी, कोषाध्यक्ष श्री कुणाल जी, सह प्रबंधक डॉक्टर रुचि गोयल जी, सदस्य श्री नितिन सिंघल जी, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंध समिति की प्रबंधक श्रीमती रश्मि गोयल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा बाना जी, विद्या भारती पूर्ण छात्र परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंघल जी, श्री विक्रम जी, श्री विपिन यादव जी,श्री सचिन जी,श्री भानु सिसोदिया जी सहित सभी शिक्षक गण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री विपिन राठी जी ने इस अवसर पर सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने आज के पावन दिन को विद्यालय परिवार के लिए एक अलौकिक अनुभूति प्रदान करने वाला शुभ अवसर बताया। इस पावन उत्सव पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति का अनावरण